फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be a block of five hours for guard launching

गार्डर लांचिग को लेकर पांच घंटे का रहेगा ब्लाक

Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
There will be a block of five hours for guard launching
ताड़ीघाट मऊ रेल परियोजना के तहत मेदिनीपुर गांव के पास पिलर 41 और 42 पर राजमार्ग के ऊपर गार्डर लांचिग का काम बारह मार्च को सुबह नौ बजे से कराने का निर्णय लिया गया है। लांचिग को देखते हुए आरवीएनएल ने राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षा कि दृष्टिगत पांच घंटे के ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इस बाबत रेलवे ने एक पत्र एसपी और डीएम और संबंधित सुहवल थाने को एहतियातन प्रेषित कर दिया है। वाहनों के आवागमन पर कोई विपरीत असर न पड़े, सुचारु तरीके से वाहन चलते रहे इसके लिए मार्ग/ परियोजना के दूसरे हिस्से की तरफ से सात फीट चौड़ा अस्थाई मार्ग बनाने में संस्था जुट गई है।
विज्ञापन

लांचिग के दौरान भारी लोडेड और बड़े वाहनों को इस दौरान कुछ घंटे परेशानी उठानी पड़ सकती है। मालूम हो कि पहले चरण की यह परियोजना सोनवल मेदिनीपुर से गंगा नदी होते हुए शहर के सिटी स्टेशन और घाट स्टेशन तक जानी है, जिसकी लंबाई करीब चौदह किमी है। इस संबंध में ताड़ीघाट-मऊ रेल परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजमार्ग के ऊपर होने वाले गार्डर लांचिग के लिए मार्ग एहतियातन शनिवार को पांच घंटे का ब्लाक किया जाएगा। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए कार्य स्थल के बगल से मार्ग बनाया जा रहा है, जिससे आवागमन चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed