फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There should be no interruption in the power of sleep

बिजली नहीं डालेगी नींद में खलल

Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
There should be no interruption in the power of sleep
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब रात में खाना खाने के बाद चैन से सो सकेंगे। अब रात 11 बजे तक सोने के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना होगा। नए शेड्यूल के तहत रात नौ बजे ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। दिन में भी पसीना पोंछने से मिलेगी निजात।
विज्ञापन



पावर कारपोरेशन ने एक सप्ताह में ही बिजली कटौती का शेड्यूल बदल दिया है। अब सुबह आठ से दस और रात में सात से नौ बजे तक कटौती का नया रोस्टर तैयार किया है। अगर कोई गड़बड़ी नहीं रही तो निर्बाध गति से बीस घंटा बिजली आपूर्ति का लाभ नगरवासियों को मिलेगा। ईद बीतने पर 10 जुलाई को बिजली विभाग ने दिन में 12 से दो और रात में नौ से 11 बजे तक कटौती की शिड्यूल जारी किया था। दिन में दो घंटे की कटौती तो लोग किसी तरह से झेल जा रहे थे, लेकिन रात में नौ से 11 बजे तक बत्ती का गुल होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था।
विज्ञापन



एक तरफ जहां कई लोग खाना खाने के बाद सोने के लिए बिजली के आने का इंतजार कर रहे थे, वहीं अधिकांश रोशनी के बीच भोजन का स्वाद चखने के लिए बिजली रानी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे-छोटे बच्चों को हो रही थी। वह भीषण   गर्मी से बिलख रहे थे। मां की लोरियां भी उन्हें चैन की नींद नहीं सुला पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में विभाग ने शुक्रवार को कटौती का नया शिड्यूल जाती कर दिया। प्रकाशनगर उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल द्वारा कटौती का नया शिड्यूल जारी किया गया है। अब सुबह 8 से 10 और रात में 7 से 9 बजे तक बिजली कटौती होगी। इमरजेंसी आदेश आने पर कटौती का समय आगे-पीछे भी हो सकता है और कंट्रोल से अतिरिक्त इमरजेंसी कटौती की जा रही है। कंट्रोल से अगला आदेश आने तक इसी समय से रोस्टरिंग की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed