फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is nothing to fear, 112 is with you

Ghazipur News: डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ

Sun, 01 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is nothing to fear, 112 is with you
शहर के लंका और रौजा पर स्थापित बूथ से यूपी 112 डायल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिदिन 150 से 200 आमजनों को सहायता भी पहुंचायी जा रही है। करीब दस मिनट से भी कम समय में डायल 112 पुलिस सहायता के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर नववर्ष के अवसर पर पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टाल लगाए गए। दूसरों की मदद को आगे आएं जैसे संदेश के साथ यूपी 112 के कर्मी जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उनसे 112 की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट सेवा की जानकारी साझा की। इस मौके पर यूपी-112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया और बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है। यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं ने लोगों विशेषकर बच्चों को इस बारे में जागरूक करने के लिए अपने दो-पहिया और चार-पहिया वाहन पीआरवी भी तैनात किए। बच्चों की कॉमिक बुक में घटनाओं के माध्यम से 112 की योजनाओं की जानकारी दी गई है। कॉमिक में छोटे- छोटे स्लोगन जैसे डरने की नहीं है बात, 112 है आपके साथ, फोन उठाएं, 112 मिलाएं लिखे गए हैं। जनपद वासी मित्र पुलिस के इस रूप को जमकर सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed