फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft will not work in smart meter if tampered with then message will reach electricity office

Ghazipur News: स्मार्ट मीटर में काम नहीं आएगी चोरी की जुगत, छेड़छाड़ की तो बिजली दफ्तर पहुंचेगा मैसेज

Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:26 PM IST
सार

स्मार्ट मीटर में अब बिजली चोरी की जुगत काम नहीं आएगी जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ की तो बिजली विभाग के कार्यालय पर तत्काल मेसेज पहुंच जाएगा और उपभोक्ता के घर पर जांच टीम दस्तक देगी। बता दें कि बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के साथ ही चोरी रोकने के उद्देश्य से ये प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
Theft will not work in smart meter if tampered with then message will reach electricity office
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोई उपभोक्ता अगर चाहे कि वह स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की छेड़छाड़ कर ले तो अब यह जुगत नहीं चल पाएगी। स्मार्ट मीटर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर मैसेज तुरंत बिजली निगम के कार्यालय पहुंच जाएगा। इसके बाद बिजली निगम की टीम उपभोक्ता के घर या प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच करेगी कि मीटर से किस तरह की छेड़छाड़ की गई है। जांच में पुष्टि होने पर उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें सिम के साथ चिप लगा हुआ है। किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर चिप में एकत्रित डाटा बिजली निगम के डाटा सेंटर तक पहुंच जाता है। स्मार्ट मीटर से डाटा सेंटर तक रियल टाइम डाटा प्रवाहित होता है। अब तक परंपरागत मीटरों में काफी हद तक छेड़छाड़ की गुंजाइश रहती थी। कुछ उपभोक्ता बाईपास कनेक्शन तक कर लेते थे।
विज्ञापन


इससे बिजली चोरी को बढ़ावा मिलता था। इसका खामियाजा लाइन लॉस के कारण बिजली कटौती के रूप में ईमानदार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा था। साथ ही बिजली निगम को भी राजस्व कम होने के कारण चूना लगता था। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ संभव नहीं है। ऐसा करने पर तुरंत सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 22 हजार से अधिक लग चुके हैं स्मार्ट मीटर

जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य आंध्र प्रदेश की कंपनी जीएमआर को दी गई है। कंपनी की तरफ से जिले में अब तक 22 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। वरीयता के आधार पर नगर निकायों, कस्बों, सरकारी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।


तीन साल में कंपनी कुल 5.31 लाख स्मार्ट मीटर लगाएगी। कुल 30 टीमें स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही हैं। फीडरों से लेकर सरकारी कर्मियों के आवास पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed