{"_id":"60ca34958ebc3ec85e0d6b38","slug":"theft-in-grocery-store-warehouse-ghazipur-news-vns595193974","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान, गोदाम में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान, गोदाम में चोरी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र केबालापुर गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता की किराना की दुकान व गोदाम का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का सामान और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में चोरी की तहरीर दी है।
बालापुर निवासी सुनील कुमार गुप्ता की बालापुर चट्टी पर किराना की दुकान और गोदाम है। मंगलवार की रात्रि मेंप्रतिदिन की तरह सभी लोग दुकान बंद कर घर चले गये तो रात्रि मे चोरो ने दुकान और दो गोदाम के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा चीनी, तेल, रिफाइंड, मसाला और मेवा जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बतायी जा रही है। इसके अलावा 17 हजार रुपये नकद तथा गोदाम मे रखा उड़द, मूंग, सरसो, चना,गेहूं, चावल, मटर की कई बारियां उठा ले गये।
दुकानदार ने जब बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। बगल में तारकेश्वर बर्मा की सर्राफा की दुकान है जिसके सीसी टीवी कैमरे में चोर पिकप पर चोरी का माल लादते हुए दिखाई दे रहे है। सुनील कुमार गुप्ता ने कोतवाली मे अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।