फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth drowned in the Ganges could not be traced, the search continues

गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता, तलाश जारी

Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The youth drowned in the Ganges could not be traced, the search continues
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित पक्का घाट पर गंगा में नहाते समय डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। बुधवार को कपड़े एवं साइकिल से उसकी शिनाख्त मुड़ियार गांव निवासी के रूप में हुई। इधर पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों एवं नाविकों के सहारे तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बीते 28 सितंबर की दोपहर साइकिल से नगर के पक्का घाट पहुंचा एक युवक गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इधर परिजन युवक की तलाश में कोतवाली पहुंचे और कपड़ा एवं साइकिल से उसकी पहचान मुड़ियार गांव निवासी मनोज प्रजापति के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मजदूरी करने सैदपुर आया था। दोपहर में वह गंगा स्नान के लिए चला आया। दूसरे दिन भी पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर परिवार के लोग भी गंगा किनारे घाटों पर युवक की तलाश करते रहे। वहीं परिवार की महिलाओं के रोने-बिलखने से गांव सन्नाटा पसर गया। ग्रामीण सात्वंना देने के साथ युवक की तलाश में परिजनों के संग गंगा घाटों पर जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर मायूस होकर गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed