फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The work done in the United Front Conference in nine years was counted

Ghazipur News: संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में नौ वर्षों में हुए कार्य गिनाए

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The work done in the United Front Conference in nine years was counted
विपक्ष की सोच नकरात्मक, सकरात्मक सोच के साथ विकास में लगी है : चंचल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्य के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सैदपुर विधानसभा के भाजपा कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बृहद चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही भाजपा की सरकार में गुंडे जेल के अंदर हैं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर आम जनमानस में भरोसा कायम किया है। व्यापारी समाज से लेकर आम जनमानस तक वर्तमान सरकार का गुणगान कर रहा है। सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बेहतर कार्य कर लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया है। किसान, मजदूर, वंचित तबकों के साथ ही महिलाओं के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। देश और सरकार के प्रति विपक्ष की सोच हमेशा नकारात्मक रही है, जबकि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विकास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राम तेज पांडेय, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, चेयरमैन सुशीला सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमनाथ यादव, पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं संचालन पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed