फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The women created a ruckus after the Tehsil employees distributed rotten flour, the DM ordered an inquiry

तहसील कर्मियों के सड़ा आटा बांटने पर महिलाओं ने जमकर किया हंगामा, डीएम ने दिया जांच का आदेश

Fri, 13 Nov 2020 06:00 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 13 Nov 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
The women created a ruckus after the Tehsil employees distributed rotten flour, the DM ordered an inquiry
आटे में पड़े कीड़ों को दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले की जखनियां तहसील पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिलाएं तहसील के कर्मचारियों से मिले अनाज लोगों को दिखाते हुए सड़क पर फेंकने लगी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, कानूनगो ने महिलाओं को समझाते हुए तत्काल आटा मुहैया कराया, इसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।  उधर मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी एमपी सिंह ने इस प्रकरण में जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि कोरोना संकट में हम आर्थिक तंगी से परेशान हैं। तहसील के कर्मचारियों ने सुबह चावल, आटा, दाल और मसाला दिया था। खाद्यान्न मिलने के बाद हमे राहत मिली थी। लेकिन ज्यादातर सामाना खराब दिया गया। इसमें आटा पूरी तरह से सड़ा हुआ था, उसमें कीड़े रेंग रहे थे और आटा काला हो गया था। ग्रामीणों ने कहा कि जो भी अनाज मिला है सभी लॉकडाउन के समय से ही तहसील के गोदाम में रखा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

The women created a ruckus after the Tehsil employees distributed rotten flour, the DM ordered an inquiry
हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

तहसील में जैसे ही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया, वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कई बार उप जिलाधिकारी को फोन लगाया गया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया गया, तो उन्होंने तत्काल जांच कराने की बात कही। 

डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार और कानूनगो मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाते हुए तत्काल आटा मुहैया कराया गया। इसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इस मामले में कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह ने पहुंचकर अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 

एक घंटे बाद उपजिलाधिकारी सूरज कुमार यादव से वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि अनाज किसने वितरित किया हमे जानकारी नहीं है, जो अनाज गोदाम में सड़ गया था उसे नहीं देना चाहिए। फिलहाल जिनको जरूरत है उन्हें तत्काल अनाज मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed