{"_id":"380f98fbb9d57d77d581e24a5f04bea0","slug":"the-water-supply-pipe-bursts-stalled-three-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप फटने से तीन गांवों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप फटने से तीन गांवों की जलापूर्ति ठप
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मेदिनीपुर स्थित निर्माणाधीन राजकीय पशु चिकित्सालय और एनएच-24 के किनारे जलनिगम की अंडरग्राउंड पाइप फट गई है। इसके चलते तीन गांव की जलापूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में उनकी मुसीबतें काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
यह पाइप एक नहीं, बल्कि दो-दो जगह पर फटी है। साधन सहकारी समिति स्थित पुलिया के पास ऊपर से होकर गए पाइप के फटने की जानकारी विभागीय कर्मचारियों को कई बार दी गई, लेकिन अभी तक उसके मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते आसपास के इलाके में पानी भर गया है।
विज्ञापन
जलापूर्ति बाधित होने से मेदिनीपुर, ताड़ीघाट और कालूपुर गांव में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सबेरे ही लोग बाल्टी लिए पानी के लिए इधर-उधर की दौड़ लगा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने फटे पाइप की अविलंब मरम्मत कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता खंड तृतीय राजेश श्रीवास्तव से पूछने पर उन्होंने कहा कि फटे पाइप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।