फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The truck began to deteriorate 16 hours jaam

ट्रक खराब होने से 16 घंटे लगा जाम

Thu, 28 May 2015 11:24 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 28 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The truck began to deteriorate 16 hours jaam

सुहवल हमीद सेतु पर इंजन में खराबी आने के कारण बीच सड़क पर खड़े भूसा लदे

विज्ञापन
ट्रक के चलते गाजीपुर-सुहवल मार्ग पर 16 घंटे तक जाम लगा रहा। बुधवार की रात पुल पर अचानक ट्रक खराब हो गया था। गुरुवार की दोपहर एक बजे ट्रक हटाए जाने के बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान सबसे अधिक परेेशानी चार पहिया वाहनों से शादी समारोहों में जाने वालों को हुई। 


बिहार की तरफ से भूसा लेकर आ रहे ट्रक के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिसके चलते बुधवार की रात ट्रक हमीद सेतु पर सड़क के बीच में खड़ा हो गया। चालक के काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं ठीक हो पाया। पुल पर ट्रक खड़ा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


सबसे ज्यादा परेशानी शादी समारोहों में भाग लेने जाने वालों को हुई। जाम के चलते लोग गाड़ी बैक भी नहीं कर पा रहे थे। इसकी वजह से लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। कुल 16 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान बहुत से लोग दूसरे वाहनों का सहारा लेकर आवश्यक कार्य किए।

ऐसे लोगों ने जाम खत्म होने के बाद अपनी गाड़ी ले जाने के लिए दूसरे को बुला लिया था। बहुत से लोग नाव से गंगा पार शहर पहुंचे। जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा। गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed