फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The temperature of the district is at 41 degrees, heat will increase due to heat wave

जनपद का पारा 41 डिग्री पर, लू चलने से बढ़ेगी गर्मी

Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district is at 41 degrees, heat will increase due to heat wave
गाजीपुर। जनपद में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले दो हफ्ते से तापमान 40 के पार पहुंच गया है। अप्रैल के शुरू में ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। मई-जून की गर्मी का अहसास अभी होने लगा है। मौसम विभाग के पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान गर्म हवा चलती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं पूर्वी एवं प श्चिमी हवा औसत आठ से नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। जिससे गर्म हवा के रूप में लगातार लू चलने की संभावना है। इस दौरान खेती-किसानी को लेकर निगरानी रखने कि जरूरत है। इस मौसम में किसान सब्जियों में हल्की सिंचाई समय से करते रहे। वहीं, गर्म हवा चलने से पशुओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में पशुओं पर लगातार ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए पशुओं को दिन में तीन से चार बार पानी पिलाएं। मौसम के बदले इस मिजाज से फसलों पर भी असर पड़ रहा है। आम के फल इस समय मटर के दाने के बराबर हो गए हैं। इससे बचाने के लिए से दवा का छिड़काव करें। यह जानकारी मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed