{"_id":"57dd7cf04f1c1b0c32d48916","slug":"the-teenager-died-after-a-fight-with-his-sister-gave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से झगड़े के बाद िकशोरी ने देे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से झगड़े के बाद िकशोरी ने देे दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसी बात को लेकर बहन से झगड़ा के बाद एक किशोरी ने गले में फांसी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुखडेहरा निवासी सूर्यनाथ गुप्ता की बेटी कुमारी सरोजा गुप्ता (17) का शुक्रवार को देर शाम किसी बात को लेकर अपनी बहन से झगड़ा हो गया। परिवार वालों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह झगड़ा शांत हुआ। इसके बाद सरोजा एक कमरे में जाकर अंदर से बंद कर लिया और चुपचाप जाकर सो गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो रात ग्यारह बजे परिवार वाले उसे आवाज देने लगे। कमरा न खुलने पर घर वालों ने किसी तरह दरवाजे को खोला। अंदर का दृश्य देख सभी हक्के-बक्के रह गए। सरोजा दुपट्टे को गले में डालकर कुंडी से लटककर आत्महत्या कर चुकी थी।
उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। सरोजा की मौत के बाद परिवार में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।