{"_id":"55b27c646c5e155ff507923ea70e34fc","slug":"the-teachers-of-the-police-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पुलिस चौकी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पुलिस चौकी का किया घेराव
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रस्तावित धरने में हिस्सा लेने जा रहे बीटीसी शिक्षकों को पुलिस ने सिधौना पुलिस चौकी पर गुरुवार की रात रोक दिया। इससे नाराज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार की रात्रि 10 बजे से शुक्रवार
की सुबह 11 बजे तक पुलिस चौकी का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना स्थल पहुंचे सैदपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री से संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के आह्वान पर बीटीसी शिक्षक लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थित पार्क में शुक्रवार को आयोजित धरने में शामिल होने के लिए गुरुवार को शाम 7 बजे जिला मुख्यालय से रवाना हुए। औड़िहार में पुलिस ने
विज्ञापन
बैरिकैडिंग कर रास्ता रोक दिया। रास्ता बदलकर सिधौना होकर जाने का प्रयास कर रहे शिक्षकों को सिधौना पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार की रात्रि 10 बजे रोक लिया। उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महेश राम
गौतम से वार्ता करते हुए बताया कि शासन के आदेश पर शिक्षकों को लखनऊ जाने से रोका गया है। इसकी जानकारी होते ही शिक्षक और कर्मचारी आक्रोशित होकर पुलिस चौकी का घेराव करके धरना-प्रदर्शन करने लगे। शुक्रवार की सुबह
11 बजे उपजिलाधिकारी सैदपुर के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत कर्मचारी दिनेश यादव ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, अभय राज सिंह, अंबिका
दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, संतोष यादव, अमरनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय शंकर राय, विवेक सिंह शम्मी, हरेंद्र, दिनेश कुमार यादव, अनंत सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय नारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय, आनंद सिंह, संजय
तिवारी, राजीव कश्यप, राजेश गिरी, संजय खरवार, मनोज यादव, अवधेश यादव आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं संचालन प्रमोद उपाध्याय ने किया।