फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sky became colorful with kites, the kites were echoing when cut...

Ghazipur News: पतंगों से रंगबिरंगा हुआ आसमान, कटने पर गूंज रहा भक्क काटा...

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The sky became colorful with kites, the kites were echoing when cut...
गाजीपुर। मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है। जैसे-जैसे यह नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे फिजा में भक्क काटा की आवाज भी गूंजने लगी है। स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में घर पर बच्चे और बड़े भी पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, मांग के चलते पतंग, मांझा, परेता की दुकानों पर दिन भर भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का विशेष महत्व है। आलम यह है कि सुबह नौ बजे के बाद से बच्चे परेता लेकर घर की छतों और मैदानों में पहुंच जा रहे हैं। इसके बाद पतंगबाजी का जो क्रम शुरू होता है, वह सर्यास्त तक जारी रह रहा है। पूरे दिन आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती नजर आ रही हैं। जैसे ही कोई पतंग कट रही है वह उसे पाने के लिए फर्राटा दौड़ लगाते हुए उसे पाने के लिए टूट पड़ रहे हैं। इस दौरान छीनाझपटी में पतंग फट जाने पर उनमें झड़प भी हो जा रही है। शहर के मिश्रबाजार, नवापुरा, चीतनाथ, लालदरवाजा, लंका, स्टेशन, गोराबाजार आदि मुहल्लों में पतंगों और मंझा की दुकानें लगी हैं। इन दुकानों पर पतंग और मंझे की खरीद के लिए पूरे दिन बच्चों और बड़ों की भीड़ लग रही है। तीन रुपये से लेकर डेढ़-दो सौ रुपये तक की रंग-बिरंगी और तरह-तरह के चित्रों वाली पतंगों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed