फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The service of doctors will automatically end after a week

एक सप्ताह के बाद स्वत: समाप्त हो जाएगी डाक्टरों की सेवा

Wed, 23 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The service of doctors will automatically end after a week
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण करने के बाद अनुपस्थित चल रहे चार जूनियर डॉक्टरों की सेवा एक सप्ताह बाद स्वत: समाप्त हो जाएगी। फिलहाल जिला अस्पताल प्रशासन 30 जून तक नोटिस के जवाब का इंतजार करेगा। ऐसे में एक जुलाई के बाद खाली हो चुके पदों को भरने के लिए एक बार फिर नए जूनियर डॉक्टरों की तैनाती को लेकर प्रक्रिया शासन स्तर से शुरू होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के भवन के पूर्ण होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में शासन स्तर से इसके संचालन से पूर्व मानव संपदा की तैनाती को लेकर ठोस कदम उठाए जाने लगे हैं। विभागाध्यक्षों की तैनाती के बाद सहयोग करने वाले जूनियर डॉक्टरों की भर्ती भी की गई। बीते एक जून को करीब 31 जूनियर डॉक्टरों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन इसमें दो डॉक्टरों ने पढ़ाई जारी रखने का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। जबकि चार जूनियर डॉक्टर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही बिना कारण बताए अनुपस्थित चल रहे थे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके दीक्षित के निर्देश पर सीएमएस ने अनुपस्थित चार डॉक्टरों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने मंगलवार की देर शाम चारों जूनियर डाक्टरों को नोटिस भेजकर अनुपस्थित रहने के कारण का जवाब मांगा है। एक सप्ताह तक अगर इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो इनकी सेवा स्वत: समाप्त हो जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन 30 जून तक इनके जवाब का इंतजार करेगा।
विज्ञापन

अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों के जवाब का एक सप्ताह तक इंतजार किया जाएगा। एक जुलाई से इनकी सेवा स्वत: समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नए जूनियर डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू होगी। - डा. राजेश सिंह, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed