फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The robbery of the bike by shooting the student in broad daylight

दिनदहाड़े छात्र को तमंचा सटाकर बाइक की लूट

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The robbery of the bike by shooting the student in broad daylight
कासिमाबाद। सिधउत गांव के पास शुक्रवार को पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को तमंचा सटाकर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक लूट ली। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महदेवा राजभर बस्ती निवासी राजकुमार राजभर घर से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने के लिए बाइक से फतेउल्लापुर जा रहा था। दोपहर करीब12 बजे कासिमाबाद- मऊ मार्ग स्थित सिधउत गांव के सामने बड़ौरा के तरफ से एक ही बाइक पर तीन नकाबपोशलुटेरे पीछे से पहुंचे और छात्र की बाइक को धक्का मार गिरा दिए। इसके बाद बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर जब छात्र ने लुटेरों का विरोध किया तो एक लुटेरे ने तमंचा सटा दिया और बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed