फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The queue of vehicles started after the truck's hanger broke

ट्रक का हैंगर टूटने से लगी वाहनों की कतार

Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The queue of vehicles started after the truck's hanger broke
सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया यूनियन बैंक से करीब दो सौ मीटर आगे बुधवार की सुबह भदौरा की तरफ मुुख्य मार्ग पर ट्रक का हैंगर टूट जाने से वाहनों की कतार लग गई। मिस्त्री द्वारा मरम्मत करने के करीब दस घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। अहरौरा से गिट्टी लादकर एक ट्रक पटना के लिए निकला था। बुधवार की सुबह पांच बजे दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया स्थित यूनियन बैंक से दो सौ मीटर आगे भदौरा की तरफ पहुंचा था कि ट्रक का हैंगर टूट गया और वह बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। भदौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर ट्रक खराब होकर खड़ा होने से दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक ट्रकों और बड़े वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहनों को बड़ी सावधानीपूर्वक किनारे से निकालकर आवागमन करना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद मिस्त्री द्वारा मरम्मत कर ट्रक को बढ़ाकर साइड कर यातायात सुचारू कराया जा सका। ट्रक ड्राइवर श्यामलाल ने बताया कि अहरौरा से गिट्टी लादकर पटना जा रहे थे तभी आज सुबह करीब पांच बजे ट्रक का हैंगर टूट गया। गौरतलब है कि दिलदारनगर-भदौरा सड़क मार्ग पर कई जगह रास्ता क्षतिग्रस्त हो जाने से आए दिन वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed