फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The public will not get to eat sour Senior DCM

जनता खाना न मिलने पर उखड़े सीनियर डीसीएम

Wed, 29 Apr 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 29 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
The public will not get to eat sour Senior DCM

वाराणसी मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक पीसी जायसवाल ने बुधवार को स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खानपान के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। रेट लिस्ट का प्रदर्शन ठीक ढंग से न किए जाने पर उन्होंने दो  वेंडर पर जुर्माना लगाया। इसके बाद उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय, वेटिंग हाल, वाटर बूथों आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

पीसी जायसवाल बुधवार दिन में करीब 11 बजे स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म पर लगे खान-पान के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का उल्लेख रेट लिस्ट में न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रेट लिस्ट का ठीक ढंग से प्रदर्शन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



कमी पाए जाने पर दो वेेंडरों  पर 7 हजार जुर्माना ठोंक दिया। स्टालों पर जनता खाना न मिलने की बात जानने पर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने जनता खाना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जायसवाल ने यात्री प्रतीक्षालय और वाटर बूथों को देखा। एक नल में टोटी न देख उन्होंने जल्द टोटी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेटिंग हाल, डारमेट्री आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वेटिंग हाल में उपलब्ध नई ह्वीलचेयर का प्रयोग शुरू करने का निर्देश दिया। ह्वीलचेयर उपलब्ध होने की सूचना का बोर्ड लगवाने की निर्देश दिया। इसके बाद वह टिकट काउंटर की तरफ गए। वहां उन्होंने आरक्षित टिकट काउंटर और सामान्य टिकट काउंटर में बदलाव का निर्देश दिया। उन्होंने बैट्री चालित आटो के संबंध में पूछताछ करते हुए इसकी उपलब्धता की सूचना भी प्रदर्शित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के समय प्रभारी स्टेशन अधीक्षक एनएस सिद्दीकी, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे, दूरसंचार अभियंता पीके मिश्र, आईओडब्लू दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed