फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The public is upset with the BJP government

भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है जनता

Sun, 30 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The public is upset with the BJP government
बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर चट्टी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : GHAZIPUR
बिरनो। क्षेत्र के भड़सर चट्टी पर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक का कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह सड़क मार्ग से मऊ जा रहे थे तथा कुछ देर के लिए यहां रुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर काफी प्रसन्नता जताई। कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह तस्त हो गई है। अगले चुनाव में इसे उखाड़ फेंकना होगा। किसान रात भर जाग कर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस वाले दुकानदारों को गाली देकर दुकान बंद करा रहे हैं। जनता हर तरह से परेशान है। दोनों सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग की जनता आजिज है। कहा कि जितना देश की उन्नति देख रहे हैं। यह सब कांग्रेस की देन है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, पीसीसी सदस्य पंकज दुबे, जीउत यादव, हरिश्चंद राजभर, श्रवण सिंह, सोनू सिंह, मोहित गुप्ता, निखिल कुमार, रितिक खरवार, अभिलाष सिंह, बुच्चन राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed