फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The protesting people closed the main gate of the tehsil

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तहसील का मुख्य गेट किया बंद

Thu, 14 Apr 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The protesting people closed the main gate of the tehsil
तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में भैदपुर कांड को लेकर चल रहे भाकपा माले के धरना-प्रदर्शन में बैठे लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील के मुख्य गेट को बंद कर दिया। साथ ही दस दिन के अंदर एसपी-डीएम कार्यालय का घेराव करने आह्वान किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि लगातार 22 दिनों से भाकपा माले के कार्यकर्ता भैदपुर गांव में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता में दोषियों पर जांच कर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद, जिला सचिव राजेश वनवासी ने बीते तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा को जूस पिलाकर अनशन स्थगित किया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से बिंद मोड़ तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जूलूस तहसील पहुंची तो वहां उनसे वार्ता करने वाला कोई नहीं मिला। जिससे नाराज होकर माले कार्यकर्ताओं ने तहसील के मुख्यालय के गेट को बंद कर एसडीएम सीओ कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद माले कार्यकर्ता वहां से भैदपुर गांव की ओर चले गए। इस दौरान जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि जो सरकार के गरीब विरोधी घिनौने चेहरे को उजागर हो रहा है। अगर समय रहते जिला प्रशासन ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं किया तो आन्दोलन तेज होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी बनवासी योगेन्द्र भारती राजेश वनवासी, विजयी वनवासी, मुराली बनवासी, लाल जी वनवासी,पांचरतन कुशवाहा, नंदकिशोर बिंद, कौशिल्या देवी, संजय भारती, राजेश ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता रामनगीना पासी, संचालन जगबली राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed