फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Prime Minister interacted with Dr. Subuhi Abdi, who has done research on fish.

Ghazipur News: मछलियों पर अनुसंधान कर चुकीं डॉ. सुबुही आब्दी से प्रधानमंत्री ने किया संवाद

Sun, 12 Oct 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister interacted with Dr. Subuhi Abdi, who has done research on fish.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी देतीं मत्स्य पालक डॉ. सुबुही आब्दी। स्रोत- स्वयं
सादात (गाजीपुर)। मत्स्य उद्यमी डॉ. सुबुही आब्दी से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मत्स्य पालन से संबंधित संवाद किया। बातचीत के दौरान पीएम ने मत्स्य पालन में सफलता के लिए डां आब्दी को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मार्गदर्शन किया। इससे वह काफी खुश और उत्साहित हैं। सादात नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी डॉ. सुबुही आब्दी सजावटी मछली का प्रजनन एवं पालन केंद्र संचालित कर रही हैं। उन्होंने समता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमफिल और पीएचडी की है। वे मत्स्य से जुड़े कई अनुसंधान कर चुकी हैं। साथ ही मत्स्य विभाग के साथ दो वर्ष कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह युवा वर्ग को प्रशिक्षित करके मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती हैं। जिसमें महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदार हो। डॉ. सुबुही आब्दी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रविवार को सादात लौटीं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्हें भी भारत सरकार से आमंत्रित किया गया था। संवाद कार्यक्रम में देश भर के आठ राज्यों से उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें उत्तर प्रदेश से एक मात्र मत्स्य उद्यमी के रूप में मैं उपस्थित रही। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे सादात में सजावटी मछली का प्रजनन एवं पालन केंद्र संचालित करने के पीछे की मंशा के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने वर्ष 2023-24 से (पीएमएमएसवाई) योजना के तहत संचालित इस मेगा प्रोजेक्ट से होने वाले लाभ, इससे जुड़े वर्करों आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रधानमंत्री से संवाद के बाद उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो प्रोजेक्ट के विकास में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed