फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The price of cylinders increased, the common man got a shock

सिलिंडर के दाम बढ़े, आम आदमी को लगा झटका

Sun, 08 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The price of cylinders increased, the common man got a shock
मौधा। महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब परिवार चलाना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बीते 22 मार्च को ही एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े थे। पिछले एक वर्ष में घरेलू गैस के दाम दो सौ और बीते आठ वर्षों में 6 सौ रुपए तक बढ़ चुके हैं। खाने पीने की वस्तुएं वैसे ही काफी महंगी हैं। अब इस बढ़त से आम आदमी का बजट हर हाल में प्रभावित हो जाएगा। हालांकि कुछ लोग रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को ही महंगाई बढ़ने के पीछे का प्रमुख कारण बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यदि यह युद्ध लंबा चला तो महंगाई और भी बढ़ सकती है। जबकि फरिदहां स्थित अक्षय गैस एजेंसी के संचालक रामभद्र पाठक ने बताया कि पहले जो घरेलू गैस सिलेंडर 1013 रुपए में बिक रहा था। अब उसकी कीमत 1063 रुपए हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed