फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mother jumped ahead, the death of the girl child

दो मासूमों संग ट्रेन के आगे कूदी मां, बच्चियों की मौत

Sun, 22 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जखनिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर रात एक विवाहिता अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में जहां बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल मां को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण गृहकलह बताया जा रहा है।

बिरनो थाना के मुहम्मदपुर गांव निवासी गीता चौहान (28) की शादी कुछ वर्ष पहले भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जांही गांव निवासी संजय चौहान के साथ हुई थी। संजय दुबई में नौकरी करता है। रात में ससुराल वालों से विवाद होने पर नाराज होकर गीता अपनी पुत्री अन्नू (3) और चांदनी (5) को लेकर जखनिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई। रात साढ़े नौ बजे गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन के पास पहुंची तो वह बच्चियों के साथ इंजन के आगे कूद गई।  इससे बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस दोनों पहुंच गई। एंबुलेंस से घायल गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां गंभीर हालत को देख हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में कोतवाल बिंद कुमार ने बताया कि गीता आत्महत्या की नीयत से बच्चियों संग ट्रेन के आगे कूद गई थी। घटना में बच्चियों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल गीता का उपचार चल रहा है। अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। बाद में जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग घटना का कारण गृह कलह बता रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed