{"_id":"bd11ff4c9dae3302572119337df7f148","slug":"the-message-was-cleaning-hygiene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में रविवार को छात्रों ने विभिन्न जगहों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने बरकाबाद एवं सराय मुनीमाबाद पुरवा स्थित दलित बस्ती में नाली की सफाई कर झाड़ू लगाई। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। डा. डीआर सिंह, डा. अवधेश कुमार सिंह, डा. राहुल, सद्दाम, जितेंद्र, अमन, पूजा, विवेक, आशुतोष, दीपशीखा, दीपा, कल्पना कुशवाहा आदि उपस्थित थी। उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैंसीपारा में रासेयो शिविर के चौथे दिन छात्रों ने दलित बस्ती में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
महिलाओं को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के साथ ही कुपोषण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डा. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि रासेयो से समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। राष्ट्र निर्माण में शिविरार्थियों का योगदान सराहनीय है। अगर वे अपनी भागीदारी निष्ठापूर्वक करते रहे तो समाज में फैली बुराइयों को निश्चित रूप से दूर किया जा सकता है। नीलम यादव, पूर्णिमा कुशवाहा, मधु शर्मा, इशरत जहा और गुड़िया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह कुशवाहा, अनिल, संतोष सिंह कुशवाहा, जवाहिर सिंह यादव, राजेश सिंह कुशवाहा, सिकंदर सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।