फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The matter was not made even after persuading the MLA, the dharna continued

विधायक के समझाने पर भी नहीं बनी बात, धरना जारी

Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The matter was not made even after persuading the MLA, the dharna continued
जमानियां तहसील के पास रामलीला मंच पर धरना पर बैठे पार्टी के लोगों की बात सुनती क्षेत्रीय विधायक स - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मंच पर नगर पालिका में हुए वित्तीय अनियमितता के खिलाफ समर्थकों संग मनोनीत सभासदों का क्रमिक धरना दसवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर क्षेत्रीय विधायक पहुंची और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन बात नहीं बनी। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई के बाद धरना समाप्त करने की बात कही।
विज्ञापन

मनोनीत सभासदों का धरना-प्रदर्शन नगर पालिका परिषद के विरुद्ध लगातार चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह दोपहर करीब एक बजे धरना स्थल पर पहुंचीं। जहां मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने उन्हें जानकारी दी। साथ ही जिलाधिकारी के आदेश सहित जांच रिपोर्ट की प्रति का हवाला देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करते हुए वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की। जिस पर विधायक ने पार्टी के लोगों को समझाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना नागरिकों का कर्तव्य एवं अधिकार है। कहा कि धरनारत सभी लोगों को आश्वस्त करती हूं कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जांच में अनियमितता और देर होने का कारण अधिकारियों को बताना पड़ेगा और जल्द जांच पूर्ण करना होगा। उन्होंने सभी से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन धरना पर बैठे सभी लोग मांग पर अड़े हुए हैं। मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जब तक मांग पूरी नही हो जाती तब यह धरना चलता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संजय जायसवाल, मुन्नू खां, अनिल पांडेय, रामचंद्र राम, दिलीप गुप्ता, विशाल वर्मा, राजू यादव, छोटेलाल चौहान, हरिहर खरवार, रमेश चौधरी, रामप्रवेश गुप्ता, संजीत यादव, किशन गुप्ता, विजय यादव, सुशील चौधरी, गुड्डी पांडेय, लालमुनी, पुष्पा निषाद, साहेतरी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed