फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The loot for killing Saraf

लूट के लिए की गई सराफ की हत्या

Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The loot for killing Saraf
थाना क्षेत्र के खजुहा ईंट-भट्ठे के पास सराफा कारोबारी लल्लन वर्मा की हत्या लूट की नीयत से ही की गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र ने थाना में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन



गंगौली निवासी लल्लन वर्मा की वेदबिहारी पोखरा पर सराफ की दूकान है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह बाइक से दूकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान खजुहा गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रहे तीन बाइक सवार तीन बदमाशों ने सामने से उसपर गोलियां बरसा दी थी। सीने में तीन गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने शव को कब्जा में लेना चाहा था, लोगों ने यह कहकर शव को कब्जे में लेने से पुलिस को रोक दिया कि पहला हत्यारों की गिरफ्तारी करो, फिर शव को कब्जे में ले।
विज्ञापन



मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही देर में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साएं लोगों ने गाजीपुर-कासिमाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम एसडी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ वेदप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीण को समझाने लगे, लेकिन ग्रामीण अपनी इस मांग पर अड़े रहे कि मृतक के परिजनों को मुआवजा, हत्यारों की गिरफ्तारी और कोतवाल को यहां हटाया जाए। एसडीएम ने पांच लाख का दुर्घटना बीमा देने के आश्वासन के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद एसपीआरए ने कहा कि अगर इस घटना में कोतवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद रात 11 बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कराया। बुधवार को मृतक के पुत्र पारस वर्मा ने थाना में तीन अज्ञात बदमाशों के हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को मृतक लल्लन की जेब से 1630 रुपया नकदी, मोबाइल और एक जोड़ा चांदी पायल मिला है। पत्नी चिंता देवी ने बताया कि लल्लन रोज दूकान पर जेवरात लेकर जाते और शाम को दूकान बंद करने के बाद घर लेकर आते है। जेवरात से भरे बैग को बदमाशों ने लूट लिया। यह जानकारी नहीं है कि बैग कितने के जेवरात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed