फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The husband's appearance at the moon walk

चांद देखकर चलनी से किया पति का दीदार

Fri, 30 Oct 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
The husband's appearance at the moon walk
 पति के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विश्वास और प्रेम के साथ इस पर्व को मनाया। पूजा-पाठ की सामग्री की खरीद को लेकर दोपहर बाद तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। इसके बाद शाम को महिलाओं के सजने-संवरने का क्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन



 रात में व्रती महिलाओं ने चांद देखकर चलनी से पति का दीदार किया। बाद में पति ने अरघे से पत्नी को पानी पिलाया और मुंह मीठा कराया। इस पर्व के चलते जहां घरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं महिलाओं की भी व्यस्तता बनी रही।
विज्ञापन



इस पर्व पर व्रती महिलाएं सोलह शृंगार करती है। संज-संवरकर सुहागिनें अपने पति के सम्मुख होतीं हैं। इस क्रम में शाम को पांच बजे के बाद से ही घरों में व्रती महिलाओं के संजने-संवरने का क्रम शुरू हो गया। कई महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में पहुंची। मेंहदी रचाने की होड़ आज भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तैयारी में घर की अन्य महिलाएं भी हाथ बंटाती रही। दिनभर व्रत रहने के बाद रात में आखिरकार वह समय आ ही गया, जिसका सौभाग्यवती महिलाओं को बेकरारी से इंतजार था।

मुर्हुत के अनुसार रात आठ बजे के बाद व्रत रखी महिलाओं ने छलनी में चांद को देख पति का दीदार किया। इसके लिए वह अपने घरों की छतों पर खड़ी रही। कई महिलाओं ने अपने आंगन या घर के बाहर खड़ी होकर चांद का दीदार किया। चांद के दर्शन के बाद परंपरागत ढंग से इस पर्व को मनाया गया। व्रती महिलाओं के उत्साह के चलते घरों का माहौल खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed