फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The horse of Ajay Singh of Bihar ran the fastest

Ghazipur News: सबसे तेज दौड़ा बिहार के अजय सिंह का घोड़ा

Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The horse of Ajay Singh of Bihar ran the fastest
बारा। गांव के पूर्वी खेल मैदान पर बदरुद्दीन खां की याद में मंगलवार को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों सहित बिहार प्रांत के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड में बिहार के बक्सर के अजय सिंह के घोड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल चार जबकि फाइनल पांच चक्र का रहा। प्रत्येक चक्र में से दो-दो घोड़ों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। गांव में पहली बार चेतक प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद रही। फाइनल राउंड में बक्सर बिहार के अजय सिंह के घोड़े ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। मोतिहारी बिहार के सैयद फरहान का घोड़ा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी के साथ आकर्षक उपहार भी दिए गए। इसके पूर्व चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा नेता परवेज खां और पूर्व प्रधान बारा शकील खां ने घुड़सवारों को झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के आयोजक दिलशाद खां उर्फ कल्लू ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अबसार आलम, हाजी असलम खां भोलू, शाहनवाज खां, मकबूल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed