फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government has no plan for the welfare of the youth.

सरकार के पास नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The government has no plan for the welfare of the youth.
गाजीपुर। समाजवादी युवजन सभा के प्रांतीय सचिव आलोक सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि जिस भरोसे के साथ पार्टी ने उन्हें प्रांतीय सचिव बनाने का काम किया है, वह उस भरोसे को कायम रखेंगे। आलोक सिंह ने कहा कि युवा केंद्र और प्रदेश सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास हैं। सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

कहा भाजपा सरकार ने युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगा है। नौकरी देने की बजाए सरकार नौकरी छीनने का काम कर रही है। सपा की सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप दिया था, लेकिन भाजपा सरकार नौजवानों को कुछ देने की बजाए उनके सामने झूठ परोसने का काम कर रही है। कार्यक्रम में गोपाल यादव, अशोक बिंद, मन्नू अंसारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, खेदन यादव, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, डॉ. समीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख हीरालाल यादव, अमित ठाकुर, अमित सिंह लालू, विनोद पाल, सिकंदर कनौजिया, हुकुम यादव, प्रेमनारायण राम, सुभाष गौतम, रामाशीष यादव, आजाद राय, संदीप यादव, अनिल यादव, डॉ. संजय कनौजिया, अशोक यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, अजीत यादव, राहुल यादव, श्यामा राजभर आदि उपस्थित थे। संचालन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सदानंद कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed