फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The girls from Revatipur gave a brilliant performance, and the team secured 16th place

Ghazipur News: रेवतीपुर की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, टीम को मिला 16वां स्थान

Tue, 20 Jan 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The girls from Revatipur gave a brilliant performance, and the team secured 16th place
रेवतीपुर। स्थानीय गांव की तीन होनहार बेटियों ने तेलंगाना राज्य के वारंगल स्थित काजीपेट में आयोजित 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीम ने ऑल इंडिया में 16वां स्थान हासिल किया है। जिला खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने वाली खिलाड़ियों में शिवानी राय, अंशु यादव और पिंटू यादव शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। बताया कि चैंपियनशिप में देश भर की 80 टीमों ने भाग लिया था। यूपी की टीम को ऑल इंडिया में 16वां स्थान दिलाना इन खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। शिवानी राय ने उत्तर प्रदेश सीनियर खो-खो बालिका टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, डॉ. सानंद सिंह, विपिन बिहारी राय, अश्विन राय, लालबहादुर आदि ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed