फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The five centers will today test NVS schools

पांच केंद्रों पर आज होगी नवोदय विद्यालय की परीक्षा

Fri, 08 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The five centers will today test NVS schools
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। इस परीक्षा में 34 सौ से ज्यादा परीक्षार्थियों के बीच प्रवेश के लिए जोर आजमाइश होगी। इसके लिए शहर में पांच परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। केन्द्रवार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में कक्षा-6 में दाखिले के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए विद्यालय की 40 सीट के
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में साढ़े तीन हजार से अधिक छात्रों की तरफ से आवेदन किया गया था। राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केन्द्र पर सादात, जखनिया, मनिहारी एवं  बिरनो, राजकीय बालिका इंटर कालेज में मरदह, नगर

एवं सदर तथा लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज के केन्द्र पर सैदपुर, देवकली एवं करंडा ब्लाक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह एमजेआरपी में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल एवं बाराचंवर तथा शाहफैज पब्लिक स्कूल में

जमानिया, रेवतीपुर एवं भदौरा विकासखंड के परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने बताया

कि प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केन्द्रवार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।


जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज में 865, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में 703 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल

स्थित केन्द्र पर 814, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 403 तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज में 626 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed