फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The elder daughter-in-law along with the daughters had killed the father-in-law

बड़ी बहू ने पुत्रियों के साथ मिलकर ससुर की थी हत्या

Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The elder daughter-in-law along with the daughters had killed the father-in-law
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में दो सप्ताह पूर्व घर के बाहर सो रहे वृद्ध की हत्या उसकी बड़ी बहू ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ मिलकर पैतृक संपत्ति के लिए किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट के टुकड़े भी बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ने इन्हें दबिश देकर घर से धर-दबोचा। हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बीते 16 जुलाई को रामपुर मांझा गांव में अपने मकान के बाहर राममूरत राम सो रहे थे। सुबह उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मृतक के छोटे पुत्र कन्हैया राम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। स्थानीय पुलिस टीम एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में छानबीन करने के साथ हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी थी। विवेचना के दौरान पैतृक संपत्ति के बंटवारे को बड़ी बहू लालसा देवी द्वारा अपनी दोनों पुत्रियों कृष्णा एवं राखी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन के बाद घर पर दबिश देकर आरोपी लालसा और उसकी दोनों पुत्रियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर के बंटवारे के दौरान ससुर राममूरत राम द्वारा घर में हिस्सा नहीं दिया गया था। बार-बार कहने पर गाली-गलौज की जाती थी। इस पर लालसा ने अपनी दोनों पुत्रियों के साथ मिलकर ससुर राममूरत राम की ईंट से सिर एवं मुंह पर वार कर हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed