फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district ranks sixth in the state in enrolling children

बच्चों का नामांकन करने में जिले को प्रदेश में छठवां स्थान

Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The district ranks sixth in the state in enrolling children
गाजीपुर। शिक्षा विभाग की मेहनत से नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन करने में जिले को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। वहीं स्कूल चलो अभियान के अंतिम दिन रविवार को जनपद में कुल 62671 बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराया गया। अभियान के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से लगातार नामांकन वृद्धि पर समीक्षा करने के साथ -साथ नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान डोर टू डोर, मलिन बस्तीयों ,ईट भट्टों आदि जगहों पर अधिकारी और अध्यापक पहुंचकर अभियान को गति प्रदान करने का काम किया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि आज जनपद ने अपने लक्ष्य को 100 फीसदी हासिल करते हुए कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया है। सीधे बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप अधिकांश ब्लाकों ने 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया। तो कुछ ब्लाकों ने 100 फीसदी लक्ष्य के ऊपर नामांकन भी किया। इस अभियान को सफल बनाने मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह आगे भी गतिमान रहेगा। 20 मई तक हम अपने निर्धारित लक्ष्य का 125 फीसदी नामांकन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed