फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dead body of a teenager thrown in a gun was not identified

हत्या कर बोरा में फेंके गए किशोरी के शव की नहीं हुई शिनाख्त

Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager thrown in a gun was not identified
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के गंगा नदी जाने वाले मार्ग पर रामपुर गांव के पास नदी के किनारे गंगा के पानी में हत्या कर बोरा में फेंके गए किशोरी के शव की शिनाख्त तीसरे दिन पुलिस नहीं कर सकी। हालांकि लगातार शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही। मालूम हो कि बीते रविवार की शाम करीब तीन बजे गंगा नदी जाने वाले मार्ग पर रामपुर गांव में गंगा किनारे पानी में कुछ लोगों की एक बोरा पर नजर पड़ी थी, जिसमें से खून रिस रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बोरा से बाहर निकलवाया था। जब बोरा खोला था तो पुलिस सहित वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए थे। बोरा में प्लास्टिक में लपेटा हुआ एक किशोरी का शव था। चेहरे पर जहां चोट का निशान था, वहीं दाहिने कनपटी पर सुराख। पुलिस ने सुराख को देखते हुए कहा था कि किशोरी को शायद गोली मारी गई है। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी भी पहुंच गए थे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देश दिया था कि जल्द से जल्द किशोरी का शिनाख्त करें। बावजूद इसके थाना पुलिस तीसरे दिन भी शव का शिनाख्त करने में नाकाम रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed