फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The crowd for bus travel doubles during the day, seats remain empty in the evening

Ghazipur News: बस से सफर के लिए दिन में दोगुनी भीड़, शाम को खाली रहीं सीटें

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The crowd for bus travel doubles during the day, seats remain empty in the evening
गाजीपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर निशुल्क यात्रा का लाभ बहनों ने वाराणसी परिक्षेत्र की बसों में सफर कर उठाया। इसमें गाजीपुर डिपो की बसों से 10 हजार से अधिक बहनों और करीब 500 सहयात्रियों ने यात्रा की। रविवार को मुफ्त में सफर करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई थी। दिन में तो सीट के लिए मारामारी की स्थिति बन गई थी। किसी तरह लोगों ने बस में सीट हासिल कर सफर किया। हालांकि देर शाम स्थिति इसके उलट रही। बसों में सीटें खाली रहीं और गिने-चुने ही यात्रियों ने सफर किया। रक्षाबंधन पर इस बार भी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी। 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक यात्रा की अवधि निर्धारित की गई। इस बार बहनों के साथ ही एक सहयात्री को भी यात्रा करने की सुविधा मिली थी। दूरदराज रहने वाले भाई को राखी बांधने के लिए जाने के लिए हजारों बहनों ने निगम की बसों का सहारा लिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार को जहां वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो की बसों से 20992 महिलाओं और 3069 सहयात्रियों संग 24109 ने यात्रा की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को 64100 बहनों और 10418 सह यात्रियों सहित 74518 ने सफर किया। इस तरह से परिक्षेत्र की बसों से दो दिन में 85092 बहनों एवं 13487 सह यात्रियों संग 98627 ने नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठाया। इनके टिकट की धनराशि 11402228 रही।
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने के लिए शनिवार को कानपुर से गाजीपुर के लिए चली थीं। इस दौरान बस में यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। उनको करीब दो घंटे बाद बैठने के लिए सीट मिली। सीट मिलने के बाद उन्होंने राहत महसूस की। राखी बांधने के बाद वह रविवार की रात को वापस कानपुर के लिए रवाना हो गई। - सुनैना सिंह, कानपुर
विज्ञापन

राखी बांधने के लिए शनिवार को आजमगढ़ से रोडवेज बस से आई थी. बस में सीट मिल गई थी। हालांकि बस में यात्रियों की काफी भीड़ थी। रविवार को दिन भर मायका सुहवल में रहने के बाद वह अपने घर आजमगढ़ लौट रही हूं। वापसी में बस में यात्रियों की संख्या कम होने पर उन्हें सहयात्री के साथ सीट की सुविधा मिल गई।-वंदना राय, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के दूसरे दिन के आंकड़ों पर एक नजर

डिपो
बहनें
सहयात्री
कुल यात्री

कैंट
6942
1478
8420

चंदौली
3949
447
4396

गाजीपुर
10401
467
10868

जौनपुर
12433
2448
14881

काशी
7149
1236
8385

सोनभद्र
10087
1352
11439

वाराणसी ग्रामीण
9399
2380
11779

विंध्यनगर 3740
610
4350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed