फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The construction work of the main road of the market started

बाजार के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the main road of the market started
स्थानीय बाजार के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य नगर पंचायत की ओर से शुरू करा दिया गया है। करीब 50 लाख की लागत से इस आठ सौ मीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प होने के साथ दोनों तरफ नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे जहां लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी। वहीं आवागमन भी काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व नपा अध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को तीन भागों में विभक्त किया गया है। पहले चरण में करीब 300 मीटर तक सड़क और दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य में 18 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं दो माह बाद दूसरे चरण के तहत तीन सौ मीटर तक सड़क निर्माण होगा। इस पर भी 18 लाख रुपये का ही बजट खर्च होगा। करीब 600 मीटर सड़क बनने के बाद शेष दो सौ मीटर की सड़क का निर्माण तीसरे चरण में शुरू होगा, जिस पर 14 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि सड़क की ऊंचाई करीब छह इंच होगी। सड़क को बीच से दोनो तरफ ढालूनुमा बनाया जाएगा, जिससे बरसात का पानी नाली में जा सके। अब- तक दोनों तरफ नाली नहीं बनने से घरों से निकला गंदा पानी जगह- जगह बाजार में एकत्र होता है, जिससे नगरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। वहीं तीन सौ मीटर नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मुहर लगने के साथ धन स्वीकृत होते ही नाला निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed