फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The complaints should be resolved by taking immediate action as soon as the matter comes to the notice.

प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण किया जाए

Wed, 17 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The complaints should be resolved by taking immediate action as soon as the matter comes to the notice.
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा-महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर कई क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायत राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव शशि मौर्या के सामने प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महिला जनसुनाई में 10 महिलाओं द्वारा अपना-अपना शिकायत पत्र दिया गया। इसमें वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से प्रकरण में महिला पूनम चौधरी, फूला देवी, रिया, आरती, कलावती, जलावती, उमा, हेवंती इशरत जहां, जन्नत बानो एवं तरन्नुम द्वारा महिला उत्पीड़न में पति द्वारा छोड़े जाने, दूसरी शादी करने, घर ससुराल वाले द्वारा प्रताड़ित करने, छेड़खानी, दहेज प्रथा एवं अन्य मामले सामने आए। सदस्य सचिव ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई कर निस्तारण किया जाए। जितने भी मामले आज की तिथि में आए हैं उसका अवश्य निस्तारण कर लिया जाए। निस्तारण के बाद उन्हें अवश्य अवगत कराया जाए। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष ममता, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, रामनगीना यादव, नीरज सिंह, वन स्टाप सेंटर प्रभारी मैनेजर प्रियंका प्रजापति, विमला मौर्या, गीता श्रीवास्तव, नेहा राय, शिखा सिंह गौतम एवं लक्ष्मी मौर्या उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed