फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The city's road is dilapidated, traffic becomes difficult

नगर की सड़क जर्जर, आवागमन हुआ दूभर

Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The city's road is dilapidated, traffic becomes difficult
शहर के लालदरवाजा शिवमंदिर से रजदेपुर जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर की सड़क इन दिनों जर्जर हो चुकी है, ऐसे में आवागमन करना लोगों की दुश्वार हो चुका है। स्थिति यह है थोड़ी सी भी लापरवाही राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मुहल्ले वासियों की ओर से शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट सकी है। लंबे समय से लालदरवाजा से रजदेपुर, टेड़वा रेलवे क्रासिंग से रौजा और अष्टभुजी कॉलोनी की सड़क खराब है।ऐसे में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और दुरुस्त करने का कार्य सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। नगर के एक दर्जन के आस-पास ऐसे मुहल्ले हैं, जहां की सड़क पीच तो दूर कच्ची ही है। लालदरवाजा से रजदेपुर जाने वाले मार्ग में जगह- जगह गड्ढे बने हुए है। चालक की थोड़ी सी लापरवाही बाइक और साईकिल सवार के लिए खतरे का सबब बन जाती है। स्थिति यह है कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं टेड़वा रेलवे क्रासिंग से रौजा जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर है। बड़े वाहन तो दूर छोटे वाहनों के आवागमन पर भी हादसे की आशंका हमेशा मंडराती रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी स्थितियां जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा अष्टभुजी कॉलोनी को जाने वाली सड़क कच्ची है। जगह- जगह मिट्टी और ईंट की टुकड़ी गिराए जाने से आवागमन प्रभावित है। करीब चार माह से इस मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है। मुहल्ले वासियों ने कई बार शिकायत की, बावजूद अब तक सड़क का निर्माण ही नहीं हो सका। ऐसे में आवागमन के लिए लोगों को अन्य मार्गों का चयन करना पड़ता है। इस मार्ग पर तो पैदल चलना भी दुर्घटना को दावत देने के सामान हो चुका है। यही हाल नगर के अन्य मुहल्लों की भी बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी सिर्फ जुबानी आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका परिषद की सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है, जल्द ही जल्द मार्ग दुरुस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed