फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The children will one day a week Fruit

बच्चों को हफ्ते में एक दिन मिलेगा फल

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
ghazipur
ghazipur Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The children will one day a week Fruit
fruits and vegetables - फोटो : getty images
जिले के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक  विद्यालयों के बच्चों को अब सप्ताह में एक दिन फल भी खाने को मिलेगा। विभाग का मानना है कि इसके चलते विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हो सकेगी। सत्र के दूसरे चरण के पहले सोमवार से इसकी शुरुआत होनी है।
विज्ञापन


सरकार ने  प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में  मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को पका पकाया भोजन देने के अलावा  प्रत्येक बुधवार को दो सौ मिली लीटर दूध देने की व्यवस्था की है। सप्ताह  के छह दिनों में विद्यालय के बच्चे रोटी सब्जी, चावल-दाल, सांभर ,खीर, तहरी खाकर जहां सरकारी लक्ष्य को साकार कर रहे हैं वहीं  पठन-पाठन की  प्रक्रिया लक्ष्य से दूर हटती जा रही है। इन विद्यालयों से सकारात्मक  लक्ष्य हासिल न होने के बावजूद अब बच्चों को प्रत्येक सोमवार को फल देने की  व्यवस्था सरकार ने कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्येक बच्चे पर चार रुपये की दर से फल पर  खर्च किया जायेगा। फल के रुप में बच्चों को सेब, सन्तरा, अमरुद, आम,  नाशपाती, अखरोट, केला, अंगूर आदि दिया जायेगा। सरकार विद्यालयों में प्रोत्साहन योजनाएं चलाकर शत-प्रतिशत उपस्थिति के लक्ष्य को  पाना चाहती है। इन योजनाओं में नि:शुल्क ड्रेस वितरण योजना, नि:शुल्क  पाठ्य पुस्तक का वितरण , मध्यान्ह भोजन योजना  शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed