फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The car overturned after hitting the divider due to drowsiness.

Ghazipur News: झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार

Fri, 17 Oct 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The car overturned after hitting the divider due to drowsiness.
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर शुक्रवार की सुबह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पति- पति समेत छह लोग घायल हो गए। कार सवार दीपावली पर्व पर नोएडा से बिहार प्रांत के लखीसराय घर जा रहे थे। यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों एवं आस-पास के लोगों ने घायलों को मुहम्मदाबाद सीएचसी पर भर्ती कराया। बिहारके लखीसराय के बधैया थाना के इंदूपुर के वार्ड नंबर 22 निवासी निलेश कुमार कार से अपनी पत्नी शशि, पुत्री शालिनी, प्रेमचंद, आनंद किशोर नोएडा से घर जा रहे थे। कार संजीत कुमार चला रहे थे। घायल चालक ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल के निकट हैदरिया के पास झपकी आ गई। ऐसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह घायल हो गए। यूपीडा की सुरक्षा टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मुहम्मदाबाद भेजवाया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल एंबुलेंस के जरिए भेजवा दिया गया है। क्रेन से पलटे वाहन को सीधा करके आवागमन को सुचारू कर दिया गया है। पति- पत्नी की हालत गंभीर बनी हैं। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed