फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhanteras today, markets decorated to welcome customers

Ghazipur News: धनतेरस आज, ग्राहकों के स्वागत में सजे बाजार

Fri, 17 Oct 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, markets decorated to welcome customers
शहर के महुआबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद
गाजीपुर। आज यानी शनिवार को धनतेरस का पर्व है। इसको लेकर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बाइक, सराफा व बर्तन बाजार सज गए हंै। त्योहार पर होने वाली बिकवाली को लेकर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त स्टॉक कर लिए हैं। नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में दुकानदार ग्राहकों को लुभावने ऑफर भी दे रहे हैं। सराफा की दुकानों में आकर्षक डिजाइनों में आभूषण, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां व बर्तन उपलब्ध है। वहीं, इलेक्ट्राॅनिक दुकानों में छूट के साथ बेहतर ऑफर दिए जा रहे हंै। बर्तन बाजार में आकर्षक डिनर सेट ग्राहकों को लुभाने के लिए रखे गए हैं। कपड़ा कारोबारी संजय साहू ने बताया कि त्योहार पर अधिकांश लोग नए कपड़े खरीदते हैं। ब्रांडेड कंपनियों की ओर से ऑफरों की भरमार है। साथ ही दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खास पेशकश की है। केजुअल शर्ट के साथ सर्दी के कपड़े भी दुकानों में स्टॉक कर लिया गया हैं। ब्रांडेड कंपनियां 40 से 50 फीसद छूट दे रही हैं। वहीं कुछ कंपनियां दो कपड़े खरीदने में तीसरा फ्री होने का ऑफर दे रही है। इलेक्ट्राॅनिक दुकानदार श्याम ने बताया कि घर की जरूरत के सामान दुकान में स्टॉक कर लिए गए हैं। त्योहार के चलते रेट में भी काफी छूट दी जा रही है। अन्य कस्बों में इलेक्ट्रॅानिक बाजार ग्राहकों को लुभावने ऑफर दे रहा है। धनतेरस की तैयारी में ऑटोमोबाइल बाजार भी पीछे नहीं है। बाइक शो रूम सज गया हैं। शो रूम में बाइकों का पर्याप्त स्टॉक कर लिया गया है। अजिताभ राय राहुल व अजय सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन अच्छी बिक्री की उम्मीद है। नगर में हीरो कंपनी की बाइकों का बड़ा शो रूम है। यहां से जिले के अन्य कस्बों में संचालित बाइक एजेंसी के संचालक गाड़ी ले जाकर स्टॉक कर रहे हैं। वहीं, बजाज, टीवीएस, होंडा के शो रूम में स्कूटी बाइक आ चुकी है। बाइक की खरीद को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

शहर के महुआबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद

शहर के महुआबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed