{"_id":"69dbdc4491129c22de0fd669","slug":"the-bridge-built-on-the-mangai-river-is-a-symbol-of-public-resolve-shekhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150520-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगई नदी पर बना पुल जनसंकल्प का प्रतीक : शेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगई नदी पर बना पुल जनसंकल्प का प्रतीक : शेखर
विज्ञापन
क्यामपुर छावनी ब्रह्म स्थान के मंगई नदी पर अपना पुल का फीता काटकर उद्घाटन हाईकोर्ट के जज शेखर क
क्षेत्र के क्यामपुर छावनी ब्रह्म स्थान स्थित मंगई नदी पर जन सहयोग से बने पुल का रविवार को उद्घाटन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव रहे। अध्यक्षता मोहम्मदाबाद ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रामकृत यादव ने की।
स्वागत समाजसेवी रमाकांत यादव और कालिका यादव (मांझी) ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पुल केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि जनसंकल्प और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। यह पुल क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि यह पुल आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। ब्लॉक प्रमुख सच्चे लाल, जिला पंचायत सदस्य पारस माैज्ूद रहे।