फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of former village head found in sewer

नाले में मिला पूर्व ग्राम प्रधान का शव

Fri, 21 Aug 2015 12:25 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 21 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
 The body of former village head found in sewer
मुबारकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गुरुवार की सुबह नाले में पूर्व ग्राम प्रधान रामबदन राजभर (50) का शव मिलने से सनसनी मच गई। उनके सिर और हाथ में चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। रामबदन के
विज्ञापन


भाई दद्दन राजभर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मुबारकपुर गांव निवासी रामबदन राजभर बुधवार की दोपहर अपने छोटे भाई की किराने दूकान पर बैठे थे। शाम को दूकान बंद होने के बाद वह घर के
विज्ञापन


लिए निकले। भाई दद्दन तो घर पहुंच गया, लेकिन रामबदन नहीं पहुंचे। ऐसे में परिवार के लोगों ने सोचा कि शायद वो मुर्गी फार्म पर सोने के लिए चले गए होंगे पर जब गुरुवार की सुबह भी रामबदन घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों की
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता बढ़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें खोजते हुए मुर्गीफार्म पर गए तो रामवदन वहां भी नहीं मिले। उनकी खोजबीन चल ही रही थी कि घर वालों की नजर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित नाले पर पड़ी। वहां एक व्यक्ति का औंधेमुंह शव पड़ा

था। जब लोगों ने शव को पलटकर देखा तो वह रामबदन का था। यह देखते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने


के बाद शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबदन के सिर और हाथ में चोट के निशान थे। इससे परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस के अनुसार रामबदन के भाई दद्दन की तहरीर पर हत्या का

मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रामबदन की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed