फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike overturned uncontrollably, the death of the young man

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बाइक, युवक की मौत

Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bike overturned uncontrollably, the death of the young man
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में नसीरपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को हादसे की सूचना दिए बगैर रविवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बिलखते रहे।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव निवासी राधेश्याम उर्फ कजरू यादव (23) अपने दोस्त बृजेश चौधरी के साथ रेवतीपुर में अपनी मौसी के घर कुछ सामान पहुंचाने गया था। वहां से देर शाम वह बाइक से घर के लिए निकला। बाइक की रफ्तार तेज थी। इसकी वजह से बाइक बेकाबू हो गई और नगदिलपुर के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार राधेश्याम और बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे पड़े थे। इसी बीच कुछ राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना सैनिक एकेडमी के प्रबंधक विनोद गुप्ता को दी। उन्होंने दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राधेश्याम उर्फ कजरू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने राधेश्याम उर्फ कजरू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बृजेश चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे और राधेश्याम मौत की जानकारी होते ही बिलखने लगे। परिजन शव लेकर घर चले आए। राधेश्याम में तीन बहनों में इकलौता भाई था। वह हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गहमर गंगा घाट पर कर दिया। गांव के लोगों की भीड़ परिजनों को सांत्वना देने के लिए जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed