फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike of the youth going to collect Tilak's goods collided with the car

Ghazipur News: तिलक का सामान लेने जा रहे युवकों की बाइक कार से भिड़ी

Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bike of the youth going to collect Tilak's goods collided with the car
दोनों गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव के पास गाजीपुर- जमानियां-सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को को बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक आकाश यादव और रंजीत यादव निवासी पिपरा थाना सुहवल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और घायल के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एबुंलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक तिलक का समान लेने मलसा जा रहे थे। भगीरथपुर गांव के सामने जमानिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में बाइक और चार पहिया वाहन दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल दोनों बाइक सवारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


इनसेट
डीजे लेकर लौट रहे पिकअप और ट्रेलर की टक्कर
मरदह। थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग स्थित हैदरगंज गांव के पास मंगलवार की रात मऊ की तरफ से आ रहा ट्रेलर सामने से आ रहे डीजे लदे पिकअप से टकरा गया। हादसे में पिकअप पलट गई और चालक चुलबुल, के अलावा जितेंद्र राजभर, अमित राजभर, संतोष राजभर, सावन राजभर, अंकित राजभर, मुकेश राजभर, करन राजभर निवासी बिजौरा थाना मरदह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed