फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Ballia team defeated Ghazipur by four runs

Ghazipur News: बलिया की टीम ने चार रनों से गाजीपुर को हराया

Sat, 31 Jan 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Ballia team defeated Ghazipur by four runs
शादियाबाद। राष्ट्रीय वीर महाराजा सुहेलदेव क्रिकेट ग्राउंड लखमनपुर डिहवा में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बलिया की टीम ने गाजीपुर को 4 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का स्कोर खड़ा किया। गाजीपुर को जीत के लिए 92 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। एक समय गाजीपुर की टीम 6 ओवर में 75 रन बना चुकी थी और जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों पर मात्र 17 रनों की दरकार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा लग रहा था कि गाजीपुर आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन तभी बलिया के दो भाइयों, मोनू और सोनू ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। अंतिम ओवर में गाजीपुर को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, जिसे बचाने में मोनू सफल रहे और बलिया को 4 रनों से खिताबी जीत दिला दी। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज बेचन यादव व मैन ऑफ द मैच मोनू को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed