{"_id":"65c149a2622f6b85880ac010","slug":"the-appearance-of-council-schools-will-be-improved-by-more-than-rs-4-crore-68-lakhs-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110257-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चार करोड़ 68 लाख से अधिक से संवरेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चार करोड़ 68 लाख से अधिक से संवरेगी परिषदीय विद्यालयों की सूरत
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की सूरत संवारने एवं संसाधनों में इजाफा किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 50 प्रतिशत चार करोड़ 68 लाख से अधिक की कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी है। हालांकि यह वित्तीय वर्ष के अंत में मिल रही है। अगर यह शुरु में मिलती तो स्कूलों को कुछ सहूलियत होती।
परिषदीय विद्यालयों को सजाने-संवारने के लिए हर वर्ष छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। जिले में 2268 परिषदीय विद्यालय हैं जिनमें 20 विद्यालयों का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में हुआ है। 2248 विद्यालयों के लिए कंपोजिट ग्रांट के रूप में चार करोड़ 68 लाख 42 हजार 500 रुपये दिए गए हैं। इस ग्रांट में से 10 प्रतिशत धनराशि स्कूलों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर खर्च किया जाएगा। इसमें टायलेट क्लीनर, साबुन, झाडू, फिनायल, दवाएं आदि खरीदा जा सकेगा। यही नहीं शौचालय में टूट-फूट की मरम्मत भी कराई जा सकती है। फर्स्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्रों की रिफिलिंग सहित अन्य उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों की रंगाई-पुताई, दरवाजे, खिड़कियों एवं ग्रिल की पेंटिंग कराई जाएगी। इस बार शिक्षा विभाग की ओर से मिले टैबलेट के लिए सिम और रिचार्ज के लिए इस ग्रांट से 1500 रुपये प्रति टैबलेट और जहां पर दो टैबलेट मिले हैं वहां 3000 रुपये तक प्रधानाध्यापक खर्च कर सकते हैं। इसे जल्द ही विद्यालय प्रबन्ध समिति के खाते में हस्तान्तरित करना है।
0000
0000 कोट 0000
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक यह धनराशि सत्र 2023-24 के लिए है। इस कम्पोजिट ग्रान्ट को 31 मार्च तक स्कूलों को उपभोग करना है। -हे मंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
0000
इनसेट
छात्रों की संख्या पर मिलती है ग्रांट
गाजीपुर। हर वर्ष छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। इसमें एक से 30 बच्चों तक 10 हजार, 31 से 100 तक 25 हजार, 101 से 250 तक 50 हजार, 251 से 1000 तक 75 हजार एवं 1000 से अधिक छात्रों की संख्या होने पर एक लाख रुपये विद्यालय को कम्पोजिट ग्रान्ट दी जाती है।
0000
इनसेट
कितने स्कूलों को कितनी मिलेगी ग्रांट
गाजीपुर। जिले के 61 स्कूलों को दस हजार तथा 863 स्कूलों को 25 हजार की धनराशि मिलेगी। इसी तरह 1112 स्कूलों को 50 हजार, 212 स्कूलों को 75 हजार रुपए की दर से कुल 2248 स्कूलों को चार करोड़ 68 लाख 42 हजार 500 रुपये की धनराशि भेजी गई है।