फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused of murderous attack on Pradhan's husband arrested

Ghazipur News: प्रधान पति पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The accused of murderous attack on Pradhan's husband arrested
गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के डाही गांव के ग्राम प्रधान पति के सिर पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम डाही पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। इधर, वाराणसी में ग्राम प्रधान पति का उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

डाहीं गांव निवासी ग्राम प्रधान पति दिवाकर सिंह (32) ईंट-भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते में गांव का आरोपी सोनू सिंह जो काफी दिनों से रंगदारी मांग रहा था। अचानक सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़े। आरोप लगाया कि जब उनको होश आया तो देखा कि आरोपी सिर पर पिस्टल सटाए था। पुन: अचेत हो जाने पर आरोपी मरा हुआ जानकर फरार हो गया था। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस गंभीर रूप से घायल दिवाकर सिंह की तहरीर पर गांव के ही सोनू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच तलाश में जुटी हई थी। देर शाम डाही पुलिया से आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि प्रधान पति दिवाकर सिंह से रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने के आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed