{"_id":"61f2dad38df79303003486ed","slug":"the-1967-election-was-in-discussion-for-the-formation-of-four-new-seats-ghazipur-news-vns6356322131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 1967 का विधानसभा चुनाव चार नई सीटों के गठन को लेकर चर्चाओं में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 1967 का विधानसभा चुनाव चार नई सीटों के गठन को लेकर चर्चाओं में
विज्ञापन
जिले में वर्ष 1967 का चौथा विधानसभा चुनाव चार नई सीटों के गठन को लेकर चर्चाओं में था। इस चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रघुवीर ने जीत हासिल की। वे लगातार तीसरी बार जीते थे। इस विधानसभा के चुनाव में कासिमाबाद , दिलदारनगर , जखनिया ( अनुसूचित ) और सादात नाम से चार नई विधान सभा सीटों का गठन किया गया।
ये सीटें जहूराबाद, करंडा, पचोत्तर (अनुसूचित) और शादियाबाद सीटों को हटाकर उनके स्थान पर बनाई गईं थी। इस चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के रामसुंदर शास्त्री और कांग्रेस पार्टी के विजय शंकर सिंह, कृष्णानंद राय और राजनाथ सिंह को लगातार दूसरी बार जीत का श्रेय हासिल हुआ। यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए वरदान साबित हुआ। वजह इसमें उसने अब तक की सबसे अधिक आठ में से पांच सीटें जीतने का इतिहास कायम किया। जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी तीन सीट जीतने का सिलसिला जारी रखा। इस चुनाव में कांग्रेस के मुहम्मदाबाद से विजय शंकर सिंह, दिलदारनगर से कृष्णानंद राय, जखनिया (अनुसूचित) से देवराम, सादात से राजनाथ सिंह और सैदपुर से आत्माराम पांडेय और कम्युनिस्ट पार्टी के कासिमाबाद से रघुवीर, जमानिया से राम सुंदर शास्त्री और गाजीपुर से पब्बर राम को विजय मिली थी।
1967 के विधानसभा चुनाव के परिणाम
234- कासिमाबाद - रघुवीर ( कम्युनिस्ट पार्टी )
235- मुहम्मदाबाद - विजय शंकर सिह ( कांग्रेस )
236- दिलदारनगर -कृष्णानंद राय ( कांग्रेस)
237- जमानिया - रामसुंदर शास्त्री ( कम्युनिस्ट)
238- गाजीपुर - पब्बर राम ( कम्युनिस्ट)
239- जखनिया (अनुसूचित) - देवराम ( कांग्रेस)
240- सादात - राजनाथ सिंह (कांग्रेस)
241-सैदपुर - आत्माराम पांडेय (कांग्रेस )