फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten injured due to walking sticks and bricks

लाठी-डंडा और ईंट- पत्थर चलने से दस घायल

Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ten injured due to walking sticks and bricks
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जसौली गांव में होली से पूर्व पोखरे में जहर डालकर मछली मारने का विवाद ने रविवार को फिर तूल पकड़ लिया। पुराने मामले को लेकर रविवार की शाम दोनों पक्ष में हुए विवाद के बाद लाठी- डंडे एवं ईंट- पत्थर से हुए हमले में दस लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने तहरीर दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर भेज दिया।
विज्ञापन

जसौली गांव के मनीष चौहान ने गांव के ही रामप्यारे चौहान के खिलाफ पोखरे में जहर डालकर मछली मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इस दौरान दोनों पक्षों में थाने में समझौता हो गया था। रविवार शाम को एक पक्ष शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहा था। विवाद बढ़ने से मारपीट हो गई। दोनों पक्ष में लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें दस लोगों को चोटें आईं है। स्थानीय स्तर पर घायलों को उपचार दिलाया गया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मनीष चौहान, हीरा चौहान ,कृष्णा चौहान ,देव कुमार, नीलम, श्रवण चौहान, रामप्यारे चौहान, पवन चौहान, रेखा और इनरमी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed